फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सहायक निबंधक को मिली सदस्यता सूची, फैसले का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए में 2019-20 की सदस्यता सूची पर अब आपत्ति की बारी
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण के बाद चुनाव तिथि पर होगा फैसला
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वाराणसी शाखा के चुनाव के लिए सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एंड चिटस को आईएमए प्रशासन ने 2019-20 की सदस्यता सूची दे दी है। अब सभी को चुनाव के बारे में नए फैसले का इंतजार है। अब इस सूची पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद चुनाव की तारीख पर फैसला होगा।
विज्ञापन

आईएमए में हर साल सितंबर से अक्तूबर महीने में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया जाता है। चुनाव को लेकर आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके तिवारी समेत छह लोगों ने वर्ष 2021 में सहायक निबंधक के पास शिकायत कर चुनाव अधिकारी की नियुक्ति और चुनाव प्रक्रिया को नियमों के विपरीत बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामला स्थानीय स्तर पर नहीं सुलझ सका तो हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट के निर्देश पर सहायक निबंधक मंगलेश सिंह पालीवाल ने 12 अप्रैल को आदेश जारी कर 29 सितंबर 2020 से आईएमए की प्रबंध समिति को कालातीत घोषित कर 2019-20 की सदस्यता सूची मांगी थी। सहायक निबंधक मंगलेश सिंह पालीवाल ने बताया कि सूची मिल गई है। अब इस सूची पर आपत्ति मांगी जाएगी। इसके बाद चुनाव तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें