वहीं तटवर्ती इलाकों के किसान पानी घुसने की आशंका से भयभीत हैं, क्योंकि बाढ़ का पानी घुसने से किसानों के धान की फसल बर्बाद हो सकती है। लोगों में नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम भारतमाता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, रामजानकी मंदिर, डीह बाबा मंदिर, लोकनिर्माण का डाकबंगला, हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद आदि के अस्तित्व पर संकट पर बादल मंडरा रहे हैं।