जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर गुरुवार को एक दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी में कई स्थानों पर भ्रमण किया।
कार्यक्रम के मुताबिक फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर बीएचयू में आयोजित संवाद में पहुंचे। यहां पर उन्होंने छात्रों से पूछा क्या हिंदू ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। इस पर छात्रों ने जवाब दिया कि नहीं यहां हर जाति धर्म के छात्र पढ़ते हैं।
इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि जर्मनी की मीडिया में दिखाया जाता है कि भारत में जातिगत भेदभाव बहुत अधिक है। हिंदू और मुस्लिम सहित अन्य धर्मों के बीच मतभेद अधिक हैं।
बावजूद इसके इतने बड़े देश में एक साथ कई धर्मों के लोगों के रहने पर आश्चर्य जताया। भारत की एकता पर भी उन्होंने आश्चर्य जताया और उसके कायल हुए।