फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस विवाहिता की हत्या का पति पर था आरोप, वह निकली जिंदा, सामने आई कुछ और ही सच्चाई

Thu, 22 Mar 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में एक विवाहिता के मायके वालों ने उसके पति पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। मामले में पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही रही थी। इसी दौरान पुलिस को विवाहिता के मायके से फोन आया कि वो घर आ गई। इसके बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन


रामनगर स्थित मायके से अस्सी घाट पर पति से मिलने की बात कहकर निकली विवाहिता के लापता होने के मामले का गुरुवार को भेलूपुर पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस जांच में पता चला कि विवाहिता अपने पति नहीं प्रेमी के साथ थी।

बता दें कि रामनगर थाने पर मंगलवार को विवाहिता के मायके वालों ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी की उसके पति ने मायके से बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव गायब कर दिया।
विज्ञापन


भेलूपुर पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अस्सी घाट पर मुलाकात के बाद उसने अपनी पत्नी को लंका स्थित मालवीय प्रतिमा के समीप छोड़ा था। पूछताछ जारी ही थी कि गुरुवार को पुलिस को विवाहिता के मायके वालों ने फोन किया कि वो घर आ गई है। 
विज्ञापन

पति ने साथ रखने से किया इंकार

demo pic
इंस्पेक्टर भेलूपुर अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पति ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। होश आया तो टेंपो से किसी तरह वह मायके पहुंची।

विवाहिता को घर तक पहुंचाने वाले टेंपो चालक की खोजबीन कर पूछताछ की गई तो मामला कुछ और ही निकला। ऑटो चालक ने बताया कि उसने कैंट स्टेशन पर विवाहिता और एक पुरुष को बैठाया था।

वह पुरुष रामनगर पुल पर उतर गया और विवाहिता को उसके घर तक पहुंचाने के लिए कहा। विवाहिता जैसे ही मायके वालों को देखी तो बेहोश होने का नाटक करने लगी।

मामले की सच्चाई सामने आने के बाद थाने पर घंटों हुई पंचायत के बाद विवाहिता को उसके पति ने साथ रखने से इंकार कर दिया। पंचायत के दौरान ही विवाहिता के पति की तबीयत खराब हुई तो उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें