फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में कैंसर का इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी, सामान्य सर्जरी हुई शुरू

Wed, 26 Aug 2020 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file
विज्ञापन

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब पहले की तरह कैंसर की सामान्य सर्जरी शुरू हो गई है। कोरोना काल मे यहां सर्जिकल ऑंकोलॉजी में केवल इमरजेंसी में ऑपरेशन हो रहे थे। अस्पताल प्रशासन के इस फैसले से उन मरीजों को बड़ी राहत होगी जो ऑपरेशन के अभाव में परेशान थे।

विज्ञापन

बीएचयू सर्जिकल ऑंकोलॉजी विभाग की बात करें तो यहां मई महीने से ही इमरजेंसी कैंसर के मरीजों की इमरजेंसी में कैंसर मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है और अब तक हर महीने करीब 120 ऑपरेशन किए जा रहे हैं।


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसके माथुर ने बताया कि सर्जिकल ऑंकोलॉजी विभाग अब पहले की तरह काम करना शुरू कर दिया है। नियमानुसार यहां आने वाले सभी मरीजों का कोविड परीक्षण करने के बाद ही उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य विभागों की सर्जरी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में बंद चल रही ओपीडी सेवा को फिर से शुरू किया गया है। रोजाना करीब 700 से 800 मरीजों को लाभ मिल रहा है। टेलीमेडिसिन के माध्यम से भी बड़ी संख्या में मरीज परामर्श ले रहे हैं।

पिछले सप्ताह ही कार्डियो थॉरेसिक विभाग में दो ओपेन हार्ट सर्जरी भी की गई। जिसके बाद दोनों मरीज़ स्वस्थ हैं व अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें