टीम के सदस्यों ने बताया कि इस तरह की आपातकालीन मॉर्निंग रेड (चेकिंग) कभी भी बिना बताए कहीं भी हो सकती है। कोई भी उपभोक्ता मीटर बाईपास करके अवैध रूप से अगर बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है, तो उसके ऊपर दंडात्मक विभागीय कार्रवाई करने के साथ-साथ उससे बिजली क्षतिपूर्ति के रूप में राजस्व वसूली भी की जाएगी।
एसडीओ शिवम राय ने बताया कि जितने लोग अवैध केबिल लगाकर बिजली जला रहे हैं, उन लोगों को विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा कराया जाएगा। टीम में शहर एसडीओ के साथ अवर अभियंता अविनाश सिंह, रोहित सिंह, विजिलेंस थाना प्रभारी एके सिंह, विजिलेंस जेई पंकज चौहान के साथ कई कर्मचारी शामिल रहे।