फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह पसरा कूड़ा, निगम की व्यवस्था ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रविवार को सफाई व्यवस्था बेपटरी है। संसाधनों और मैनपावर के अभाव का रोना रोकर नगर निगम रविवार को सफाई से पल्ला झाड़ रही है। आलम यह है कि रविवार को शहर में जगह जगह कूड़े का ढेर पड़ा रहा। पूरे शहर में सफाई पर नगर निगम की पूरी व्यवस्था फेल नजर आई।
विज्ञापन

रविवार को मंडुवाडीह, डीएलडब्ल्यू, लंका, इंगलिशिया लाइन, नदेसर, अर्दली बाजार, सहित अन्य जगहों पर कूड़े का ढेर पड़ा रहा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान में भी रविवार को शांत पड़ रहा। ऐसे में सड़कों पर जगह-जगह कूडे़ का ढेर दिखाई दिया। यहां बता दें कि शुक्रवार को सदन की बैठक में रविवार को सफाई का मुद्दा उठाया गया और इसी बात पर हंगामा शुरू हुआ था।
सदन के पटल पर लगातार रविवार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन इसको लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।-रमजान अली, पार्षद
रविवार को शहर की सफाई व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। ऐसा तब है जब शहर भर में डेंगू का प्रकोप फैला है। लेकिन निगम ध्यान नहीं दे रहा। सीताराम केशरी, पार्षद,
विज्ञापन

सदन की यह जिम्मेदारी है कि वह बनारस की जनता को सातों दिन शहर में साफ-सफाई उपलब्ध कराएं। लंबे समय से रविवार को सफाई की मांग सदन में उठाई जा रही है। -नरसिंह दास, उपसभापति
शहर में सफाई व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है। कई इलाकों में तो रविवार के साथ सोमवार को भी कूड़े का उठान नहीं होता। सदन में मांग रखने के बावजूद इसको दुरुस्त नहीं किया गया।-हाजी ओकास अंसारी, पार्षद
मैन पावर और संसाधनों की कमी के चलते रविवार को सफाई प्रभावित होती है। मगर विशेष अभियान के जरिए शहर में सफाई अभियान चलाया जाता है।-देवी दयाल वर्मा, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें