फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया गंजारी: खूब वायरल हुईं भव्य तस्वीरें, दिनभर टॉप ट्रेंड में रहा स्टेडियम

Sun, 24 Sep 2023 09:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक्स पर आनंद शंकर ने लिखा कि सनातन विरोधी वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का वीडियो देख विचलित हो सकते हैं। बाबा श्री विश्वनाथ की पावन नगरी काशी की अतुल्य विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।
विज्ञापन
गंजारी स्टेडियम की आधिकारिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जो टॉप ट्रेंड में शामिल रहीं। स्टेडियम की प्रस्तावित डिजाइन की तस्वीरों को लोगों ने साझा किया और सनातन का जय-जयकार किया। एक्स पर आनंद शंकर ने लिखा कि सनातन विरोधी वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का वीडियो देख विचलित हो सकते हैं। बाबा श्री विश्वनाथ की पावन नगरी काशी की अतुल्य विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भंवर सिंह नामक यूजर ने लिखा कि सनातन विरोधी तत्वों को दर्द देने में पीएम मोदी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- काशी में बोले पीएम मोदी: 'अब खेल प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाएंगी बेटियां', युवाओं को बताया देश का गौरव

विज्ञापन

अमित शाह-स्मृति ईरानी ने भी सराहा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में संस्कृति और आधुनिकता का मेला है। गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि काशी के बढ़ते गौरव में हर भारतीय का गौरव समाहित है। पुण्यभूमि काशी में एक आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं। यह भव्य स्टेडियम भक्ति और आधुनिकता का अनुपम संगम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें