फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिलाएं बनें टूरिस्ट गाइड': पीएम का काशी की महिलाओं को संबोधन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को नवरात्र से जोड़ा

Sun, 24 Sep 2023 07:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी ने कहा कि बनारस में पर्यटन से अब रोजगार मिलता है। इसमें महिलाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा बढ़ रही है। मैं चाहता हूं कि टूरिस्ट गाइड जैसी भूमिका के लिए हम महिलाओंं को आगे लाएं।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी का मिनी रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद पहली बार काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल सहित देश की आधी आबादी और युवाओं को साधा है। विकास के साथ ही धार्मिक एजेंडे को धार है। साफ कहा कि मजबूत सरकार की वजह से ही महिला आरक्षण विधेयक पास हो सका है। महिलाओं का आशीर्वाद बना है, इसीलिए राजनीतिक दल डर से कांप रहे हैं। न चाहते हुए भी समर्थन कर रहे हैं। इसे लटकाने वाले पक्ष में बोलने को विवश हैं। यही मातृ शक्ति की असली ताकत है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि तीन दशकों से ये महिला आरक्षण बिल लटका हुआ था। आपकी ताकत है। संसद के दोनों सदनों में ऐसी-ऐसी पार्टियों को इसके समर्थन में आना पड़ा, जो पहले इसका भरपूर विरोध करते करते थे। आप एकजुट बनी हैं। ये हिंदुस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियां अब आपसे डरकर कांप रही हैं। इसलिए बिल पास किया है। ये आपकी ताकत है। अधिनियम रिकॉर्ड वोटों से पारित हुआ है। आपके आशीर्वाद से इसका सौभाग्य आपके काशी के एमपी को मिला है। संयोग से कुछ ही समय में दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू होने वाला है। बनारस मेंं जगह जगह दुर्गा पंडाल की तैयारी चल रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने इस बार नवरात्र का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

पर्यटन में रोजगार, महिलाएं बनें टूरिस्ट गाइड

पीएम मोदी ने कहा कि बनारस में पर्यटन से अब रोजगार मिलता है। इसमें महिलाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा बढ़ रही है। मैं चाहता हूं कि टूरिस्ट गाइड जैसी भूमिका के लिए हम महिलाओंं को आगे लाएं। उन्हें ट्रेनिंग दें ताकि जो बाहर से पर्यटक आएं उन्हें ये एक एक चीज की जानकारी दें। इससे महिला टूरिस्ट को आसानी होगी। आपका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। मैं फिर एक बार आप सभी का धन्यवाद करता हूं। नम: पार्वती पतये हर हर महादेव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें