फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर घटा, गंदगी बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह भर बाद गंगा के जलस्तर में गिरावट के साथ ही घाटों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए घाट की सफाई नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। पानी घटने के बाद घाटों पर गाद और मलबा पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, घाटों की सफाई का काम पहले ही समाप्त हो गया होता, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण बाधा पैदा हो गइ थी। गंगा का जलस्तर घटने के बाद घाट किनारे गंगा द्वारा बहाकर लाई गाद और मलबा एकत्र होने से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्सी घाट से लेकर भदैनी घाट तक मलबा पड़ा हुआ है। दीपावली के बाद 8 नवंबर को तुलसी घाट पर नाग नथैया लीला का आयोजन होगा। गंगा के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आयोजकों को चिंता में डाल दिया था, लेकिन गिरावट के बाद तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आयोजन के सिलसिले में गत दिवस पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया और संकट मोचन महंत से जानकारी ली। महंत ने बताया कि मेला धूमधाम से होगा, तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नाग नथैया के बाद घाटों पर सूर्य उपासना का पर्व डाला छठ मनाया जाएगा। 84 घाटों पर भक्त जुटते हैं। समय से घाटों को गाद मुक्त नहीं किया गया तो लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

घाटों की सफाई का काम देखने वाली एजेंसी विशाल प्रोटेक्शन को छठ और देव दीपावली से पूर्व संवेदनशील घाटों की सफाई का निर्देश दिया गया है। उनसे रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें