जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि शासन से निर्देश के बाद आगे की कार्ययोजना बनेगी। फिलहाल एक्सप्रेस-वे दिल्ली को प्रयागराज से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। वाराणसी तक आने पर इसका पूर्वांचल को बहुत लाभ मिलेगा। शासन से जैसा निर्देश मिलेगा, उसी आधार पर काम किया जाएगा।
सात घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर
फिलहाल वाराणसी से प्रयागराज को जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे है और इसे सिक्सलेन भी किया जा रहा है। इसमें बाजार और आबादी वाली जगहों पर फ्लाईओवर भी बना लिया गया है। मगर, इस मार्ग से वाराणसी से इलहाबाद के बीच तीन घंटे तक का समय लगता है।
गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद इलहाबाद से वाराणसी के बीच की दूरी एक से डेढ़ घंटे हो जाएगी। दिल्ली का सफर पूरा करने में भी सात घंटे का ही समय लगेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण से दिल्ली-प्रयागराज की सड़क मार्ग से यात्रा महज 6 घंटे में पूरी होने का अनुमान है।