फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत का जश्न: दुकानदार ने लोगों को मुफ्त में खिलाए गोलगप्पे और चाट, शाम तक लगी रही भीड़  

Fri, 11 Mar 2022 09:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दुकानदार प्रदीप कुमार गुप्ता ने भाजपा की जीत पर दोपहर दो से शाम तक लगभग चार हजार लोगों को मुफ्त में गोलगप्पे और चाट खिलाया।
विज्ञापन
मुफ्त में गोलगप्पे और चाट खाने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत के बाद शुक्रवार को हर तरफ खुशी का माहौल रहा। कहीं बुलडोजर पर जश्न मनाया गया तो कहीं भगवा होली खेली गई। वहीं पांडेयपुर के एक चाट विक्रेता ने जीत की खुशी मनाते हुए लोगों को मुफ्त में गोलगप्पा और चाट खिलाया।
विज्ञापन


आजमगढ़ रोड पर चाट की दुकान लगाने वाले प्रदीप कुमार गुप्ता ने भाजपा की जीत पर दोपहर दो से शाम तक लगभग चार हजार लोगों को मुफ्त में गोलगप्पे और चाट खिलाया। प्रदीप ने बताया कि 2014, 2017, 2019 में भी भाजपा की जीत पर लोगों को मुफ्त में खिलाया था।

गंगा आरती कर प्रचंड बहुमत के लिए जताया आभार

चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का नमामि गंगे ने गंगा आरती कर आभार व्यक्त किया। दशाश्वमेध घाट पर मोदी और योगी के कटआउट लेकर मां गंगा की आरती उतारी गई। श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को उत्तम बनाने के लिए प्रार्थना की।

राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर राष्ट्र की उन्नति की कामना की गई। केसरिया गुलाल से गंगा घाट पर उपस्थित लोग सराबोर हो गए। शुक्रवार को नमामि गंगे टीम के सदस्यों ने गंगा घाट पर नागरिकों को केसरिया तिलक लगाया। जीत की खुशी में लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह जीत जनता की है। शिवदत्त द्विवेदी, शिवम अग्रहरी, रामप्रकाश जायसवाल, सारिका गुप्ता, रश्मि साहू, पुष्पलता वर्मा, रेनू जायसवाल, कीर्तन बरनवाल, रेखा विश्वकर्मा, पंकज अग्रहरि, मोहन राव शामिल रहे।

भाजपा की जीत पर व्यापारियों ने बांटी मिठाई

काशी में भाजपा जीत पर किराना व्यापार समिति के व्यापारियों ने शुक्रवार विशेश्वरगंज में जश्न मनाया। केसरिया गुलाल के साथ होली खेली गई और बाजार में मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज पांडेय, महामंत्री अशोक कसेरा मौजूद थे।  
विज्ञापन

जीत 21 बटुकों ने किया दुग्धाभिषेक 

विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद शुक्रवार को विप्र समाज संयोजक पवन शुक्ला के नेतृत्व में अहिल्याबाई घाट पर दुग्धाभिषेक किया। इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के 21 बटुकों ने षोडशोपचार पूजन के पश्चात पंडित जितेंद्रधर द्विवेदी के आचार्यत्व में गंगा में केशर दूध से अभिषेक कर प्रार्थना की। बटुकों ने भाजपा सरकार को शक्ति प्रदान करने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। रमेश तिवारी, विजय द्विवेदी, विशाल शास्त्री, सुनील शर्मा, नितेश मिश्र, विकास महाराज, अमित झा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें