फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा का जज्बा : वाराणसी में कोविड पीड़ितों के घर-घर पहुंची निशुल्क भोजन की थाली

Wed, 21 Apr 2021 10:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, जालान समूह और संस्थाओं ने की पहल
घर-घर भोजन पहुंचने से कोविड मरीजों को मिल रही राहत
 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना संक्रमण काल में जहां चारों तरफ नकारात्मकता का माहौल है वहीं वाराणसी के कुछ लोगों की सकारात्मक पहल से कोविड मरीजों के चेहरे पर राहत नजर आने लगी है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की रसोई से कोरोना मरीजों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से भी कोरोना मरीजों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


जालांस समूह ने कोविड मरीजों की मदद के लिए घर-घर भोजन पहुंचाने की शुरुआत बुधवार से कर दी। ग्रुप के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार जालान ने बताया कि भोजन की यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। सुविधा को प्राप्त करने के लिए मरीज या उनके परिजन को व्हाट्स एप नंबर 8738934136 और 9936799344 पर अपनी आरटी पीसीआर, एंटीजन या एचआरसीटीसी रिपोर्ट भेजनी होगी।

मारवाड़ी समाज ने उठाया मरीजों की सेवा का बीड़ा
कोरोना संक्रमण काल में कोविड संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिजन भी शव को हाथ नहीं लगा रहे हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को भर्ती कराने से लेकर अंतिम संस्कार तक की परेशानियां बढ़ी हैं। महामारी के इस काल में मारवाड़ी समाज ने कोविड मरीजों को अस्पताल में बेड, आक्सीजन, दवा तथा आकस्मिक मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया है। मारवाड़ी युवक संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय मोदी के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण से मरने वालों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसमें दीपक अग्रवाल, डॉ. जावेद इकबाल, सुरेश तुलस्यान आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वालों के लिए मददगार बने अमन कबीर
कोरोना संक्रमण होने और संक्रमण से मरने के बाद जहां परिजन भी झांकने नहीं जा रहे हैं। वहीं अमन कबीर कोरोना से बेखौफ होकर कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर श्मशान तक पहुंचाकर दाह संस्कार कराने में अमन ने दिन रात एक कर दिया है। पिछले 10 दिनों से अमन ने कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया और कई संक्रमितों को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें