फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर 32 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, कई जिलों में फैला रखा था जाल

Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

वह जमीन की खरीद-फरोख्त व मूवी बनाकर ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठा था। उसके खिलाफ कई जिले के थानों में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। कई माह से फरार था। 
विज्ञापन
नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर 32 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर ग्यारह युवकों से 32 लाख रुपये निवेश कराकर हड़पने के आरोपी को बुधवार को वाराणसी के चौबेपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर वाराणसी सहित कई जिले के थानों में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार रुस्तमपुर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव ने 2018 में ओवेशन जोन प्रा. लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी खोलकर वाराणसी, गाजीपुर, फतेहपुर, आजमगढ़, चंदौली, प्रयागराज सहित कई जनपदों के लोगोें से निवेश कराया था।

वह जमीन की खरीद-फरोख्त व मूवी बनाकर ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठा था। पीड़ित चंदन यादव, गुलशन गुप्ता, शुभम गुप्ता, अमित यादव, राजन यादव, अजय गुप्ता, लालजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता सभी निवासी सिधौना, खानपुर गाजीपुर सहित अन्य ग्यारह लोगों से 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी को रूस्तमपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें