राजेंद्रनाथ लाहिड़ी का काशी से गहरा नाता था। उनका जन्म 29 जून 1901 में बंगाल (आज का बांग्लादेश) में हुआ था। नौ साल की आयु में वह वाराणसी आए और यहीं उनकी शिक्षा दीक्षा संपन्न हुई। दशाश्वमेध क्षेत्र में ही उनका आवास था। काकोरी कांड के समय लाहिड़ी बीएचयू में एमए के छात्र थे। काकोरी कांड में 17 दिसंबर 1927 को गोंडा के जिला कारागार में अपने साथियों के साथ उन्हें दो दिन पहले ही फांसी दी गई थी।