पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या व लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश से छत्तीसगढ़ पुलिस ने संपर्क किया और इसके बाद सिटी कमांड सेंटर से बदमाशों के वाहन को ट्रेस करना शुरू किया गया। वाहन को अंधरापुल के पास ट्रेस किया गया, सिगरा पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस ने घेराबंदी की और हल्की मुठभेड़ में चारों बदमाशों को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रजला निवासी अभिषेक झा, चंदौली के धानापुर थाना अंतर्गत बभनियाव निवासी अजय कुमार, गया बिहार के डंडीबाग का रहने वाला सौरभ कुमार और छपरा सोनपुर के साबुदिया का रहने वाला आलोक कुमार है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से चारों बदमाशों के वाहन को ट्रेस किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर बदमाशों को छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले जाएगी।
सराफा कारोबारी की हत्या और आभूषण लूट का आरोपी मुजफ्फरपुर के कुढनी का रहने वाला अभिषेक झा जेल से फरार था। पिछले साल से फरार अभिषेक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। सिगरा और छत्तीसगढ़ पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि बदमाश अभिषेक झा पिछले साल जेल से पेशी पर आते वक्त कचहरी से भाग निकला था। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के कुढनी थाने समेत अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी के कब्जे से लूट का आभूषण, असलहा और अन्य सामान बरामद हुआ।
पढ़ें: लैपटॉप के जरिये ISIS के आकाओं के संपर्क में था बासित, पेन ड्राइव से विस्फोटक बनाने वाले वीडियो-फोटो बरामद