पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ई-पासबुक की सुविधा के लिए डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट www.ippbonline.com पर दिए गए ई-पासबुक लिंक पर क्लिक करना होगा अथवा यू.आर.एल. https://posbseva.ippbonline.com/indiapost/signin का प्रयोग कर सीधे ई-पासबुक की वेबसाइट तक पहुंचा जा सकता है।
लिंक खुलने के बाद खाताधारक को निर्दिष्ट कॉलम में पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा। कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करते ही मोबाइल पर ओ.टी.पी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद बचत योजना का चयन कर खाता संख्या दर्ज करनी होगी।
इसके बाद फिर मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालना होगा। बैलेंस पूछताछ व मिनी स्टेटमेंट के विकल्प का चयन करते ही विवरण उपलब्ध हो जाएगा। मिनी स्टेटमेंट को पी.डी.एफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है।