महमूरगंज निवासी विकास सिंह और उसकी पत्नी ऋतु ने नीलगिरी इंफ्रासिटी के जरिए पूर्वांचल सहित बिहार, झारखंड, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में निवेशकों से लुभावने स्कीम दिखाकर जमीन, गोल्ड, टूर पैकेज आदि में निवेश कराया था। जिन्हें बीते 31 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार विकास सिंह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। पुलिस अब इसकी संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी में है। वहीं रामापुरा निवासी प्रबंधक प्रदीप यादव और विशेश्वरगंज निवासी पलास ने भी निवेशकों संग कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की। चेतगंज थाना में नीलगिरी के खिलाफ 70 से अधिक मुकदमा दर्ज करने का रिकार्ड भी रहा।