फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए तैयार है काशी विश्वनाथ धाम की झांकी, रिहर्सल में नजर आया बाबा का भव्य, दिव्य और नव्य धाम 

Mon, 24 Jan 2022 09:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी की झांकी को इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे कि बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ धर्म की नगरी काशी की परंपरा तथा संस्कृति दिखाई दे।
विज्ञापन
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम की निकलेगी झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए बाबा के धाम की झांकी सज चुकी है। काशी की संस्कृति के साथ ही बाबा के धाम का आकर्षण हर किसी को अपनी तरफ लुभाएगा। यह दूसरा अवसर पर है जब बनारस से जुड़ी झांकी राजपथ पर नजर आएगी। इसके पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल किया जा चुका है।

विज्ञापन


26 जनवरी को राजपथ पर निकलने वाली झांकी में परेड के दौरान बाबा का धाम इस बार आकर्षण का केंद्र होगा। उत्तर प्रदेश की झांकी में बाबा के धाम की झांकी और बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। सोमवार को रिहर्सल के दौरान गंगा स्नान करते साधु और पूजन करते हुए बटुकों का दल झांकी का हिस्सा रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ धाम के अलावा एक जिला एक उत्पाद को शामिल किया गया है। झांकी में बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ ही धर्म नगरी काशी की परंपरा, कला और संस्कृति के रंग मां गंगा के संग नजर आएंगे। दिल्ली में झांकियों को तैयार करने के बाद रिहर्सल भी पूरी हो चुकी है।

यूपी की झांकी को इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे कि बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ धर्म की नगरी काशी की परंपरा तथा संस्कृति दिखाई दे। यूपी के अलावा उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय और पंजाब की झांकियों को शामिल किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें