फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: सारनाथ में विदेशी जोड़े ने हिंदू रिवाज से की शादी, साड़ी और केसरी सिंदूर में विदेशी दुल्हन

Thu, 17 Nov 2022 03:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोलंबिया की डेनियला के मांग में कोलंबिया के ही युवक ईवान ने सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। संस्कृत के मंत्रों का पाठ कर कृष्णकांत त्रिपाठी ने अग्निकुंड के साथ फेरे दिलवाए।
विज्ञापन
1 of 5
सात फेरों ले एक दूजे के हुए विदेशी जोड़े - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ वैसे तो भगवान बुद्ध के लिए विश्व प्रसिद्ध है लेकिन यहां पर सारंगनाथ महादेव विराजमान हैं। जहां पर अक्सर शादी की परंपराएं संपन्न होती हैं। अब यह शिव मंदिर सात समंदर पार के जोड़ों का भी साक्षी बन रहा है। आज गुरुवार की दोपहर में कोलंबिया के एक जोड़े ने हिंदू विधि विधान से अग्नि कुंड के साथ फेरे लिए और सात जन्मों के लिए एक हो गए।


विज्ञापन

2 of 5
सनातन परंपरा से प्रभावित हिंदू धर्म में है गहरी आस्था - फोटो : अमर उजाला
यह विदेशी विवाह अयोध्या निवासी आदित्य के द्वारा आयोजित किया गया था। जहां पर कोलंबिया की डेनियला के मांग में कोलंबिया के ही युवक ईवान ने सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
विज्ञापन

3 of 5
एक दूजे के हुए विदेशी जोड़े - फोटो : अमर उजाला
संस्कृत के मंत्रों का पाठ कर कृष्णकांत त्रिपाठी ने अग्निकुंड के साथ फेरे दिलवाए। वहीं नवविवाहित जोड़े ने बताया कि काफी दिनों से हम दोनों को भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव था।
 

4 of 5
सारनाथ में विदेशी जोड़े ने हिंदू रिवाज से की शादी - फोटो : अमर उजाला
हमने तय किया कि पूरी विधि विधान से हम अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे। ईवान ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के पन्ना से 16 नवंबर को वाराणसी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साड़ी और केसरी सिंदूर में विदेशी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
मित्र आदित्य ने शादी का पूरा आयोजन किया था जहां पर कृष्ण कांत त्रिपाठी ने हमारी हिंदू विधि विधान से शादी संपन्न कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें