गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
बेटियों की फीस 37,120 रुपये देने में असमर्थ हूं, थोड़ा समय दे दें
बेटियों की पांच माह की बकाया फीस ने जीतेंद्र को मानसिक तौर पर परेशान कर रखा था। यही कारण है कि उन्होंने सेंट्रल एकेडमी के प्रधानाचार्य के नाम पत्र लिखा था। पत्र में जिक्र किया था कि मान्या और मानवी श्रीवास्तव का पिता आपसे कहना चाहता हूं कि मेरी बच्चियों की पिछली फीस 37,120 रुपये बकाया है, जोकि इस समय देने में मैं असमर्थ हूं। कृपया थोड़ा कष्ट करके कुछ समय प्रदान करें। इस बीच मैं बकाया फीस चुका दूंगा। कृपया मेरी बच्चियों को उनकी कक्षाओं में पढ़ने की अनुमति दें। 15-04-2022 तक सारी फीस जमा कर दूंगा। यही बात उसकी बड़ी बेटी मान्या ने अंग्रेजी में लिखा था।