फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चलते- चलते ट्रक के केबिन से उठा धुआं, चंद मिनटों में धू-धू कर जलने लगा; चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 04 Sep 2024 06:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी घाटी में चढ़ाई के दौरान ट्रक में आग लग गई। आनन-फानन में चालक ने केबिन से कूदकर जान बचाई। ट्रक सीमेंट लेकर रॉबर्ट्सगंज आ रहा था। 
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी घाटी में चढ़ाई चढ़ते समय बुधवार को सीमेंट लदे ट्रक की केबिन में आग लग गई। धू-धू कर जलते केबिन में फंसे चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से हाईवे पर आवागमन बाधित हुआ। 

विज्ञापन


यह है मामला
मधुपुर निवासी ट्रक चालक सुभाष डाला स्थित अल्ट्राटेक कंपनी से सीमेंट लादकर वाराणसी जा रहा था। मारकुंडी घाटी पर चढ़ते समय इंजन गर्म होने के कारण धुआं उठने लगा। चालक जब तक कुछ समझ पाता, ट्रक का पूरा केबिन आग की जद में आ गया। 

रास्ते से गुजर रहे सीओ सदर संजीव कटियार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तत्काल चालक केबिन से कूद गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना से मारकुंडी घाटी से लोढ़ी की ओर वाहनों का आवागमन करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चोपन थानाध्यक्ष विजय चौरसिया, गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, विनय कुमार यादव, सत्यम सरोज आदि उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें