फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तबले की थाप पर गूंजी पांच राज्यों की लोकधुन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता माई धाम में चल रहे पांच दिवसीय संगीत समारोह की अंतिम निशा में शनिवार को माता शीतला के दरबार में सुर, लय और ताल की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध तबला वादक दीपक सिंह ने पांच राज्यों की लोकधुनों से समां बांध दिया और शिव के डमरू की अनुगूंज से माहौल भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

माता शीतला के शृंगार, षोडशोपचार पूजन और आरती के बाद संगीत समारोह का शुभारंभ हुआ। संयोजक गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संचालन में दुर्गा प्रसन्ना ने साथियों संग राग जैजवंती प्रस्तुत किया, जिसके बाद दादरा की मधुर धुन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथक नृत्यांगना शिप्रा घोष ने साथी कलाकारों के साथ देवी स्तुति और अर्धनारीश्वर स्तुति पर भावनृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कथक नृत्यांगना अवंतिका मिश्रा और मधु सिंह ने शिव स्तुति पर आकर्षक प्रस्तुति दी।
तबला वादक दीपक सिंह ने स्वतंत्र तबला वादन से सभी को मुग्ध कर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, बंगाल और झारखंड की लोकधुनों को तबले पर उकेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें