फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहरः दिल्ली से गोरखपुर जाने वाला विमान डायवर्ट होकर पहुंचा काशी

Sun, 22 Dec 2019 10:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मौसम की खराबी की मार यात्रियों पर भारी पड़ रही है। रविवार को नई दिल्ली से गोरखपुर जाने वाला स्पाइसजेट का विमान डायवर्ट कर बाबतपुर एयरपोर्ट लाना पड़ा। वहीं, पांच विमान एक से तीन घंटे तक की देरी से उड़ान भर सके। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 

स्पाइसजेट के विमान एसजी 8475 ने दिल्ली से गोरखपुर के लिए उड़ान भरी, लेकिन गोरखपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के चलते विमान को बाबतपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। अपराह्न करीब तीन बजे इस विमान को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर में लैंड कराया गया।

करीब डेढ़ घंटे बाद यह विमान गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। वहीं दिल्ली से आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 2981 ढाई घंटे, स्पाइसजेट का जयपुर से आने वाला विमान एसजी 2985 तीन घंटे, दिल्ली से गो एयरवेज का विमान जी8-404 एक घंटे, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 695 डेढ़ घंटे देरी से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बैंकॉक से आने वाला विमान 6ई 98 दो घंटे देरी से आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें