8000 फूलों की माला से सजेगा काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर आठ हजार से अधिक फूलों की माला से सजेगा। बाबा के अलावा मां अन्नपूर्णा की विग्रह समेत मंदिर की भव्य सजावट होगी। डेकोरेटर रोहित व कृष्णा वर्मा ने बताया कि मंदिर में शृंगार व सजावट के लिए 6000 गेंदे की माला, 2000 सफेद फूल (चांदनी) की माला और 200 गुलाब की माला की खपत होगी। जबकि 2000 पीस जलबेरा, 20 बंडल घोड़ा पत्ती, 50 किलो कामिनी फूल लगेगा। सजावट में 15 कारीगर लगेंगे। अन्नपूर्णा मंदिर में पांच दिन भक्तों के दर्शन पांच कारीगर रोज सजावट करेंगे।