डायवर्ट होकर पहुंचे विमान, यात्रियों ने मचाया हंगामा
मौसम में खराबी का असर रहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट होकर पहुंचे विमानों के यात्रियों ने हंगामा किया। शुक्रवार की रात में सिलीगुड़ी से दिल्ली जा रहा गो एयरवेज का विमान, रांची से नई दिल्ली जा रहा विमान और सऊदी के दोहा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहा विमान डायवर्ट होकर बाबतपुर पहुंचा।
यहां पहुंचे यात्रियों ने टर्मिनल के विजिटर हाल में रात बिताई। इस दौरान एयरलाइंस कंपनियों की ओर से खान-पान की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों ने हो हल्ला भी मचाया।