फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा विवाद: उपद्रवियों की तस्वीर गांव में चस्पा, बाहरियों की एंट्री बंद; नेहिया में सात थानों की फोर्स तैनात

Sun, 19 Apr 2026 11:39 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के चोलापुर के नेहिया गांव में झंडा विवाद के बाद हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए फोटो चस्पा की हैं और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई है। पीएसी व कई थानों की फोर्स तैनात है। अधिकारियों ने निरीक्षण कर शांति बनाए रखने की अपील की और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
चोलापुर के नेहिया गांव में उपद्रवियों की तस्वीरें चस्पा की गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime:  वाराणसी के अंतर्गत चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में झंडे को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार को हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे। प्रशासन ने स्थिति को संवेदनशील मानते हुए सख्त कदम उठाए हैं, जिससे गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए पहली बार अनोखा तरीका अपनाया है। उपद्रव में शामिल संदिग्धों की तस्वीरें गांव के विभिन्न स्थानों पर चस्पा कराई गई हैं, ताकि स्थानीय लोग उन्हें पहचान सकें और प्रशासन को सूचना दे सकें। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सुरक्षा के लिहाज से गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही पीएसी और सात थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करेगी जांच-पड़ताल

इसी क्रम में एडीसीपी वरुणा लिपि नागायच और नायब तहसीलदार पिंडरा ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चोलापुर थाना प्रभारी मानसी दहिया ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसकी पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इन कदमों से गांव में फिलहाल शांति का माहौल है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें