फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में जोरदार धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग, पांच मजदूर झुलसे, मची अफरा तफरी

Wed, 18 Oct 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हुकुलगंज के लेबर मंडी में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित लेबर सट्टी में बुधवार को सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। लपटों के बीच खौलता ट्रांसफार्मर ऑयल नीचे चबूतरे पर बैठे मजदूरों पर गिर पड़ा। चार मजदूर झुलस गए जबकि एक बाइक जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच इस रूट पर आधे घंटे तक आवाजाही ठप रही। उधर, मंगलवार की देर रात बड़ागांव थाना अंतर्गत बाबतपुर चौराहा स्थित आटोमोबाइल दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। 

पांडेयपुर-हुकुलगंज मार्ग पर हुकुलगंज स्थित लेबर सट्टी के समीप ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर सड़क किनारे ही लगा है। दोपहर 12 बजे के लगभग ट्रांसफार्मर में तेज धमाका होने के साथ आग लग गई। कई मजदूर वहीं नीचे चबूतरे पर बैठे थे।
विज्ञापन


धमाके के बाद खौलते ट्रांसफार्मर ऑयल का तेज रिसाव होने से पांडेयपुर निवासी अशोक गुप्ता, चौबेपुर का शोभनाथ व अमरनाथ और चोलापुर का रामसेवक झुलस गए। बाकी मजदूरों में भगदड़ मच गई। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई।

झुलसे मजदूरों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

उधर, बाबतपुर चौराहा स्थित कविरामपुर निवासी वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा की आटोमोबाइल दुकान में मंगलवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। कैश बॉक्स में रखे 10 हजार रुपये नगद और 15 लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर राख गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें