रामगर औद्योगिक क्षेत्र के दो पार्कों का विस्तार कर आदर्श पार्क बनाया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र फेज वन और फेज टू में सड़क और नाली का विकास किया जाएगा। ये बातें शनिवार को यूपीसीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने कही।
रामगर औद्योगिक क्षेत्र के दो पार्कों का विस्तार कर आदर्श पार्क बनाया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र फेज वन और फेज टू में सड़क और नाली का विकास किया जाएगा। ये बातें शनिवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने कही।
विज्ञापन
मीणा ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के साथ बैठक की। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने फेज टू में फायर स्टेशन, फेज-वन और फेज-टू दोनों औद्योगिक क्षेत्र में नालियों को चौड़ा करने और फेज-2 के सभी पार्कों में मिट्टी डलवाने की मांग की। इसके अलावा सचिव सतीश गुप्ता ने क्षेत्र में सभागार के मरम्मत की मांग रखी।
मीणा ने फेज टू में फायर स्टेशन, दो पार्कों में मिट्टी डलवा कर मॉडल पार्क बनवाने का आश्वासन दिया। कहा कि बारिश के बाद दोनों औद्योगिक क्षेत्र की नाली और सीसी सड़क बनवाई जाएगी। बैठक के बाद उद्यमियों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया। यूपीसीडा के प्रबंधक डीके खरे, सहायक प्रबंधक पीएम सोनकर व रामप्रकाश व उद्यमियों में अमित गुप्ता, करुण पांडेय, अजय राय, भरत जोतवानी, जय प्रकाश पांडेय, श्याम केजरीवाल, त्रिभुवन सिंह उद्यमी शामिल थे।