उदय प्रताप कॉलेज में कृषि संकाय के पांच छात्रों ने यूपी कैटेट की परीक्षा में टॉप 50 में जगह बनाई है। इसके अलावा 40 से अधिक छात्रों का यूपी कै टेट में चयन हुआ है। प्रवेश परीक्षा में परास्नातक स्तर पर उत्तर प्रदेश में तीन हजार 660 पंजीकृत हुए थे, जिसमें 1114 (32.79 प्रतिशत) ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें 40 से अधिक छात्र उदय प्रताप कॉलेज के ही है।
प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टॉप 50 रैंक में आयुष पांडेय, सागर वर्मा, कृति सिंह, प्रदीप पटेल, विकास मिश्रा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी कैटेट परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में घोषित किया गया। यूपी कॉलेज के बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अनुराग सिंह, अंजली यादव, ऋ षभ सिंह, शशिकांत मौर्य, श्वेता पटेल, दीक्षा राय, आशुतोष मौर्य, अभिषेक सिंह, विवेक यादव, सुमन सिंह, अरविंद पटेल, आयुषी यादव और प्रशांत सिंह हैं। अभी कुछ और परिणाम आने बाकी है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा कृषि संकाय अधिष्ठाता प्रो. आनंद कुमार सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।