फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला ले जा रही मालगाड़ी में लगी आगः धनबाद से ऊंचाहार जा रही थी ट्रेन, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता

Wed, 20 Oct 2021 08:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

धनबाद से ऊंचाहार जा रही मालगाड़ी में आग लग गई।  मालगाड़ी को भदोही जिले के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। करीब एक घंटे के बाद फिर से गाड़ी को रवाना किया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-वाराणसी रेल खंड पर बुधवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब धनबाद से ऊंचाहार जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई। वाराणसी के कपसेठी से मिली सूचना के आधार पर मालगाड़ी को भदोही जिले के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। करीब एक घंटे के बाद फिर से गाड़ी को रवाना किया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


झारखंड के धनबाद से 24 वैगन की मालगाड़ी कोयला लेकर ऊंचाहार जा रही थी। तभी अचानक इंजन की ओर से 17वें नंबर के वैगन से धुआं निकलने लगा। यह देख लोगों ने नजदीकी स्टेशन को सूचना दी। जब तक सूचना चालकदल को दी जाती तब तक गाड़ी कपसेठी स्टेशन पार कर चुकी थी।

आनन-फानन परसीपुर स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि कपसेठी से ही सूचना मिली थी। उसी आधार पर सुबह करीब 8 बजकर 41 मिनट से नौ बजकर 40 मिनट तक गाड़ी को रोका गया और आग बुझाई गई। एक घंटा के बाद स्थिति सामान्य होने पर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें