फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने वाले चार लोगों पर केस दर्ज, सपा कार्यकर्ताओं ने रचा षड्यंत्र

Tue, 21 Sep 2021 11:31 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

सैदपुर विधायक प्रतिनिधि आशु दुबे समेत सपा कार्यकर्ता सिधौना निवासी मोहित यादव, भीमापार के रामनिवास यादव व बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उकरांव निवासी अमलेश के खिलाफ षड्यंत्र रचने के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाजीपुर में काला झंडा दिखाने के मामले में मंगलवार को सैदपुर विधायक प्रतिनिधि आशु दुबे सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें सपा कार्यकर्ता शामिल हैं। 

विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता सिधौना निवासी मोहित यादव, भीमापार निवासी रामनिवास यादव व बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उकरांव गांव निवासी अमलेश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के बाहर सीएम योगी के काफिले को काला झंडा दिखाने के साथ पर्ची फेंकते पकड़े गए थे। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह का कहना है कि चारों आरोपियों पर षड्यंत्र रचने के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीएम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर तहरीर
बलिया में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। युवक के खिलाफ रसड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गाजीपुर के सैदपुर थाना के एक गांव निवासी युवक ने सीएम के गाजीपुर आगमन पर फेसबुक पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है। ये साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। इस मौके पर सत्या सिंह, राघवेंद्र सोनी, अनुग्रह सिंह, संदीप सिंह, दीपक तिवारी, विनय सिंह राणा, विक्की सिंह, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें