जानकारी अनुसार, सोमवार रात करीब ढाई बजे उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में नाकाम रहने पर उसे चाकू मार दिया। इसके बाद फरार हो गया। लहूलुहान बेटी को परिजन उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।
सीएचसी गोपीगंज से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों में इस प्रकरण चर्चा रही। देर रात की घटना होने के कारण समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं मिल सकी थी।