फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: होटल से युवती के कूदने के मामले में आया नया मोड़, पिता ने दोस्त पर लगाया पीटकर धक्का देने का आरोप

Sat, 21 Dec 2024 01:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : होटल के तीसरी मंजिल से नीचे गिरी युवती के पिता ने चेतगंज थाने में तहरीर देकर संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो घटना के वक्त होटल के कमरे में था। विवेचना में आए तथ्यों, साक्ष्य और युवती के बयान के आधार पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
होटल में जांच करने पहुंची थी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामकटोरा के होटल एसवी ग्रैंड की तीसरी मंजिल के कमरे की खिड़की से प्रियंका कुमारी को उसके दोस्त फुरकान ने धक्का देकर नीचे गिराया था। इससे पहले आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। यह आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रियंका के पिता राम प्रसाद ने चेतगंज थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने जान से मारने के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। उधर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती प्रियंका की हालत नाजुक बनी हुई है। 

बांदा के बबेरू गांव के मूल निवासी और धनबाद में रहने वाले राम प्रसाद की बेटी प्रियंका ने बसंत कन्या महाविद्यालय से इसी साल स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के लिए प्रियंका 13 दिसंबर को पिता के साथ ट्रेन से बनारस आई थी। उसी ट्रेन से धनबाद के इमामबाड़ा के पास भट्ट, नया बाजार निवासी फुरकान भी आया था। 
विज्ञापन


कैंट स्टेशन से ही प्रियंका के पिता वापस चले गए। दोनों ने होटल एसवी ग्रैंड के तीसरे तल पर कमरा नंबर-309 लिया। 

यह भी पढ़ें- आखिर ऐसा क्या हुआ?: होटल के तीसरे मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग

राम प्रसाद ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम होटल के कमरे में फुरकान ने प्रियंका से विवाद कर मारपीट की। इसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से नीचे गिरा दिया। तीसरी मंजिल से गिरी प्रियंका की हालत गंभीर बनी हुई है। 

एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विवेचना में आए तथ्यों, साक्ष्य और युवती के बयान के आधार पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Trending Videos
विज्ञापन

आठवीं में हुई दोस्ती, इस साल बढ़ी प्रगाढ़ता
फुरकान ने पूछताछ में बताया कि कक्षा आठ में पढ़ाई के दौरान 2015-16 में उसकी दोस्ती प्रियंका से हुई थी। वह हाईस्कूल तक पढ़ा है और सोशल मीडिया पर ऑनलाइन विज्ञापन प्रकाशित करने के साथ ही ग्राफिक्स का काम करता है। बताया कि प्रियंका बनारस पढ़ने आ गई थी तो उनका संपर्क टूट गया था।

जून 2024 में प्रियंका जब स्नातक की पढ़ाई कर वापस घर आई तो दोनों की दोस्ती फिर बढ़ी। उसने कहा कि एक युवती से उसका बातचीत करना प्रियंका को पसंद नहींथा। इसी वजह से 17 दिसंबर से दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। 19 दिसंबर की शाम भी कहासुनी हो रही थी। उसी दौरान गुस्से में प्रियंका नीचे कूद गई।

सहेली और परिजनों ने दिया 2 यूनिट ब्लड
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार रात शुक्रवार देर शाम तक प्रियंका को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। ब्लड देने के लिए उसकी सहेली, परिजन और पुलिस कर्मी भी तत्पर हैं। हालांकि प्रियंका की हालत नाजुक बनी हुई है और वह होश में नहीं है। प्रियंका को देखने पिता राम प्रसाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया कि संयम से काम लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें