फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनवानी में पिता और दो पुत्रों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। सोनवानी गांव में मंगलवार को पिता के साथ दो पुत्रों की धारदार हथियारों से हत्या से वारदात से सनसनी फैल गई। दोनों पुत्र का शव गांव से 200 मीटर दूर कुएं और पिता का शव घर के रसोईघर में खून से लथपथ हाल में बरामद किया गया। शव को छिपाने के लिए कुएं में सूखी जलकुंभी डाली गई थी। खून के धब्बों को मिटाने की कोशिश की गई थी। डीआईजी अखिलेश कुमार ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी में मंगलवार की सुबह लोगों ने रास्ते में खून के धब्बे देखे। धब्बे गांव के बाहर स्थित बागीचे तक फैले थे। वहां कुएं पर भी खून के धब्बे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीमेंट की पटिया हटवाया तो कुएं में लाश पड़ी थी। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। इसकी पहचान विक्रम सिंह (26) रूप में की गई। उसके बदन पर धारदार हथियार से कई वार करने के निशान थे। शव को छिपाने के लिए पोखरे से लाकर सूखी जलकुंभी भी कुएं में डाली गई थी। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलवाया लेकिन कोई नहीं आया तो पुलिस उसके घर पहुंची। वहां एक कमरे में खून पसरा हुआ था और अंदर कोई नहीं था।
जांच के दौरान दोपहर 12 बजे पुलिस रसोईघर में पहुंची तो दूसरे कमरे में युवक के पिता उमाशंकर सिंह (70) का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने अफसरों और फोरेंसिक टीम को सूचना दी। डीआईजी अखिलेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के सभी वीरान स्थल और कुओं की जांच करने को कहा। फायर ब्रिगेड के वाहन को भी बुलाया गया। जिस कुएं से लाश मिली थी उसका पानी निकाला गया। शाम लगभग साढे पांच बजे कुएं से लाल रंग का कपड़ा दिखाई दिया। उसे निकाला गया तो उमाशंकर सिंह के बेटे संदीप का शव बाहर निकला। शक के आधार पर गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताच की जा रही है। जमीन बेचने के एक मामले में कुछ लोगों के पैसे संदीप के पास थे। इसी आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मृतक का गांव में एक व्यक्ति से जमीन के पैसे लेकर विवाद था। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के एक बेटे दिलीप ता पता नहीं चल रहा है। इस बारे में भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें