फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रदेशस्तरीय पिस्टल फायरिंग का चैंपियन बनवाता था फर्जी ट्रेजरी चालान, गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2020 03:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिस्टल फायरिंग में उत्तर प्रदेश के पांच बार का चैंपियन वाराणसी के  घौसाबाद निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह को पैसा कमाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह फर्जी ट्रेजरी चालान बनवाने लगा। जैतपुरा थाने की पुलिस ने शैलेंद्र को शनिवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 3500 रुपये के तीन फर्जी चालान बरामद किए हैं। प्रकरण में पुलिस को दीवानी कचहरी के अधिवक्ता सरोज विश्वकर्मा और कचहरी स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के गार्ड राम बचन चौहान की तलाश है।

विज्ञापन



इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि अलईपुरा स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करने वाला शैलेंद्र फर्जी ट्रेजरी चालान बनाने का काम करता है। इस सूचना के आधार पर दरोगा दयाशंकर यादव और मोहम्मद अकरम की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि वह रायफल क्लब में फायरिंग स्ट्रैक्टर है।

विज्ञापन

एक साल पहले रायफल क्लब में ही अधिवक्ता सरोज और एसबीआई के रामबचन चौहान से मुलाकात हुई। सरोज ने बताया था कि वह पूर्व में कलेक्ट्रेट के असलहा बाबू के साथ काम करता था। सरोज लोगों के शस्त्र नवीनीकरण के लिए चालानी रिपोर्ट लेकर ट्रेजरी में जमा करने के लिए पैसा लेता था।

कचहरी एसबीआई में रामबदन चालानी रिपोर्ट पर बैंक की मुहर लगा कर दे देता था। इसके बाद ट्रेजरी में पैसा न जमा कर चालान का पैसा तीनों आपस मे बांट लेते थे। इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया की जल्द ही अन्य दोनों आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें