फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खुद को बताया CBI अफसर, ले उड़े 34 हजार; व्यापारी के साथ ऐसे हुई उचक्कागिरी

Mon, 20 May 2024 10:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: व्यापारियों का कहना था कि पुलिस केवल अतिक्रमण के नाम पर उन्हें प्रताड़ित करने का काम करती है। व्यापारियों की सुरक्षा में पुलिस दिलचस्पी नहीं लेती है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी राजेंद्र कुमार केसरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के विशेश्वरगंज मंडी में सोमवार की देर शाम खरीदारी करने आए एक व्यापारी को उचक्कों ने फर्जी सीबीआई अफसर बन कर 34 हजार की चपत लगा दी। व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली थाने की पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


सोनभद्र के शाहगंज निवासी किराना व्यापारी राजेंद्र कुमार केसरी विशेश्वरगंज में खरीदारी करने आए थे। बंधन बैंक के पास उनको दो युवकों ने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताते हुए रोक लिया और उनकी तलाशी लेने लगे। राजेंद्र के मुताबिक एक युवक उनको अपनी बातों में कुछ देर तक उलझाए रखा। 

इस दौरान दूसरे युवक ने उनके बैग की तलाशी ली। फिर, दोनों उनका बैग वापस कर वहां से चले गए। कुछ दूर जाने पर जब राजेंद्र ने अपना बैग खोल कर देखा तो उसके अंदर रखे 34 हजार रुपये गायब थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिंह ने बताया कि व्यापारी से तहरीर लेकर उचक्कों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, विशेश्वरगंज मंडी में व्यापारी के साथ हुई उचक्कागिरी की घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें