फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के वीसी का कार्यकाल बढ़ा, बीएचयू के सीनियर प्रोफेसर हैं कुलपति, बोले- महामना का आशीर्वाद

Fri, 04 Jun 2021 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तीन साल का का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रोफेसर राजकुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रबंध अध्ययन संस्थान के सीनियर प्रोफेसर और पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बीएचयू पीआरओ सेल की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रो. राजकुमार का कार्यकाल 23 जुलाई 2021 को समाप्त हो रहा था। अब सरकार ने इसे बढाने की अधिसूचना जारी कर दी है। उधर प्रो. राजकुमार के कार्यकाल बढ़ने की खबर के बाद अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने बधाई दी है। कार्यकाल बढ़ने के बाद अमर उजाला से बातचीत में प्रो. राजकुमार ने इसको महामना का आशीर्वाद बताया।

उन्होंने कहा कि सेवा विस्तार बहुत कम ही मिलता है लेकिन उन्होंने 23 जुलाई 2018 को बीएचयू से यहां आने के बाद छात्रों की सुविधाओं के साथ ही अन्य कामकाज किए, उस वजह से ही सेवा विस्तार मिला है। विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने के लिए आगे भी हर संभव प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें