फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ के बाद इतने ग्राम पंचायतों में नहीं बन पाएगी गांव की सरकार, जानें क्या है वजह

Fri, 14 May 2021 09:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने की वजह से गांव की सरकार का गठन नहीं हो पाएगा। इसकी वजह से प्रधान तथा पंचायत से जुड़ी समितियों के खाते नहीं खुल पाएंगे।

 
विज्ञापन
panchayat election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद भी जिले की 197 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। क्योंकि इन गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम है। इस नाते गांव का विकास कार्य प्रभावित होगा। साथ ही गांवों में ग्राम पंचायतों का गठन ही नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य के 2895 सीटों पर कोई दावेदार ही सामने नहीं से आने सीटें खाली रह जाएंगी। अब इन सीटों पर जून में उपचुनाव कराए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद ही प्रभावित ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएगा।

जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने को लेकर ग्रामीणों में खासी रुचि रही। इसके विपरीत ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए वे आगे नहीं आए। ग्राम पंचायत के गठन के लिए दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन अनिवार्य है। इससे कम सदस्य पर गांव की सरकार का गठन नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने की वजह से गांव की सरकार का गठन नहीं हो पाएगा। इसकी वजह से प्रधान तथा पंचायत से जुड़ी समितियों के खाते नहीं खुल पाएंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल पदों की संख्या 8978 है।

इनमें से 4751 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। 1327 लोग चुनाव लड़े थे। 2895 पद रिक्त रह गए थे। कुल 6086 पदों पर चुनाव की घोषणा की गई थी। 197 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम है। जहां ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। यहां की रिक्त सीटों पर बाद में चुनाव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें