फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल विश्वविद्यालय का जमाना, ऑनलाइन मिलेंगी डिग्रियां : डॉ. आरके त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 43वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एनआईटी उत्तराखंड के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी ने कहा कि देश ने दो साल में बहुत बदलाव देखे। पहली बार ऐसा हुआ कि टीचर्स ने हम लोगों के ड्राइंग देखे और हमारे अभिभावकों ने हमारे क्लास रूम। पहले आईटी इंजीनियर्स बोलते थे नेटवर्क प्रॉब्लम। आज दूसरी और तीसरी कक्षा के छात्र जब क्लास अटेंड नहीं कर रहे होते हैं तो पूछने पर आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं नेटवर्क प्रॉब्लम। वर्चुअल स्कूल और विश्वविद्यालय का जमाना है। ज्यादा से ज्यादा डिग्रियां ऑनलाइन मिलेंगी। आप पहली पीढ़ी है जो इतनी तेजी से बदलाव देख रहे हैं। आपको इन चुनौतियों से निपटने के लिए काफी तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन

डॉ. त्यागी ने कहा कि जीवन की उड़ान में पांच बातों का पालन करेंगे तो सफलता मिलेगी और देश को आप पर गर्व होगा। इसमें सबसे पहले आता है माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद। ये ऐसे लोग हैं जो आपकी तरक्की से हमेशा खुश होंगे। अपनी जड़ों से जुड़े रहें। दूसरी बात स्किल महत्वपूर्ण है लेकिन उससे ज्यादा महत्वपूर्ण चरित्र, ईमानदारी और आपकी प्रतिष्ठा है। तीसरा नंबर आता है सतत अध्ययन का। हर साल नई स्किल जरूर सीखें और अपने अंदर के विद्यार्थी को जीवित रखे। चौथा नंबर आता है क्वॉलिटी ऑफ रिलेशन का। खुद से, परिवार से और समाज से रिश्ते बनाए रखें। सबसे महत्वपूर्ण पांचवां नंबर है जैसा कि प्रधानमंत्री कहते हैं गतिशील रहिए और हर पल कुछ नया करने की इच्छा हो। ऊंचाइयों के ऐसे सपने देखें जो आपको सोने न दें। अगर आप इन पांच चीजों का ध्यान रखेंगे तो जीवन में बेहतर करेंगे। जीवन में विश्वास के साथ प्रवेश करें और ऐसे काम करें कि हम कहें कि आप काशी विद्यापीठ के सितारे हैं। जिंदगी भी आपकी है और जमाना भी आपका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें