फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

English paper leak in Ballia, uproar at examination centers in Kashi

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान अंग्रेजी का पेपर बलिया में लीक होने के बाद वाराणसी में परीक्षा निरस्त करने की सूचना मिलते ही केंद्रों पर परीक्षार्थी भड़क गए। छात्रों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर हंगामा मचाया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। केंद्रों के बाहर केंद्राध्यक्ष और अन्य शिक्षकों को भी परीक्षार्थियों को समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा निरस्त होने की सूचना चस्पा कराई गई तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल में वाणिज्य, इंटरमीडिएट में पाली, अरबी, फारसी की परीक्षा हुई। इसके साथ ही दूसरी पाली में हाईस्कूल की कृषि की परीक्षा तो सकुशल हो गई, लेकिन इंटरमीडिएट में अंग्रेजी का पेपर बलिया में लीक हो गया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से तुरंत पेपर निरस्त कर दिया गया। दोपहर करीब एक बजे इसकी सूचना मिलते ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में केंद्रों पर छात्र हंगामा करने लगे।
महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज मैदागिन, जेपी मेहता इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, कमलोदय गर्ल्स इंटर कॉलेज ठठरा, नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा सहित अन्य केंद्रों के बाहर छात्र जुट गए। चिलचिलाती धूप में बिना परीक्षा के निराश लौटने वाले छात्रों ने शिक्षा विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने निकली थी। पेपर निरस्त होने की सूचना से बहुत दुख हुआ। अब नए सिरे से परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी। - बबीता
प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटना तो होती थी, लेकि न इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - नवीन गुप्ता
डीएम, कमिश्नर ने देखी व्यवस्था
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और कमिश्नर दीपक अग्रवाल बुधवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने कॉपी, पेपर रखे जाने वाले भंडार कक्ष का निरीक्षण कर। दोनों कंट्रोल रूम भी पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय से केंद्रों की निगरानी के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने केंद्रों पर अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों की गतिविधि पर रहेगी विशेष नजर
अंग्रेजी का पेपर लीक होने की घटना के बाद परीक्षा केंद्रों की गतिविधि पर विशेष निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि केंद्रों पर सीसी कैमरे पहले से ही लगे हैं। 24 घंटे डबल लॉक में रखे गए पेपर की निगरानी का निर्देश पहले से ही है अब और अलर्ट रहने को कहा गया है। बिजली कटौती के बाद जेनरेटर चलाने और हर समय इन्वर्टर को भी चार्ज रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें