फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गंभीर

Sat, 11 Jan 2020 08:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बदमाशों की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा 50 हजार का इनामी पंकज सिंह शनिवार को मेहनाजपुर थाने के बेला गांव में नहर के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के पास से 30 हजार रुपये, तीन मोबाइल और लूट की बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन


गिरोह बीते कई दिनों से लालगंज व आसपास के क्षेत्रों में घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहा था।  एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक घायल बदमाश पंकज सिंह (25) पुत्र रामअवध तरवां थाने के इस्माइलपुर गांव का निवासी है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जबकि दूसरा योगेश राझबर (21) पुत्र मीरा गाजीपुर जिले के सादात थाने के प्यारेपुर डंडवल गांव का है।

शनिवार को पंकज अपने पांच साथियों के साथ दो बाइक से जौनपुर में लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा था। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर रमायन सिंह ने बदमाशों को बेला गांव में नहर के पास घेर लिया। इस पर एक बाइक पर सवार पंकज पुलिस वालों से भिड़ गया, जबकि दूसरा फायर करते हुए भागने लगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस ने बचाव मेें फायरिंग की। इस दौरान पंकज के दोनों पैरों में गोली लग गई जबकि भाग रहे योगेश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उधर, दूसरी बाइक पर सवार उनके तीन साथी भाग निकले। घायल पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पूछताछ में बदमाशों ने लालगंज, तरवां के खरिहानी, गंभीरपुर में शराब की दुकान और गाजीपुर जिले में हुई लूट के कई घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। उनके पास से 30 हजार रुपये, तीन मोबाइल और लूट की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें