फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, जब परिजन शिकायत करने गए थाने पर तो....

Sat, 11 Jan 2020 07:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 जनवरी की भोर में तीन युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित की नानी ने उसी दिन थाने में सूचना दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर गड़वार पुलिस ने शनिवार को मुकदमा कायम करने के बाद आरोपी बनाए गए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने ननिहाल में दो माह से रह रही है। उसके माता-पिता लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। नौ जनवरी की भोर में किशोरी खेत की तरफ जा रही थी कि रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूस उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और नानी को आप बीती सुनाई।

इसके बाद नानी ने उसी दिन गड़वार थाने जाकर तीनों युवकों के विरुद्घ तहरीर दी। जब थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता की नानी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
एसपी के निर्देश पर गड़वार पुलिस ने पीड़िता के नानी के तहरीर पर संतोष कुमार, अभिषेक उर्फ शमशेर, श्रवण के विरुद्घ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया।

पीड़िता की नानी की तहरीर पर तीन युवकों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें