फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बिजली विभाग से अधिकारी और कर्मी गोल, कुर्सियां देख रहीं राह

Thu, 24 Dec 2020 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बिजली विबाग के कार्यालय में खाली कुर्सियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लाख प्रयास के बाद भी बिजली कर्मी और अधिकारियों की कार्य शैली में कोई बदलाव नहीं आया है। अमर उजाला ने विद्युत विभाग के नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम और द्वितीय कार्यालय की पड़ताल की। इस दौरान अधिकारी के न मिलने पर कर्मचारियों ने बताया कि साहब फील्ड में हैं।

विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय होने के चलते उपभोक्ताओं की समस्या सुनने को यहां अधिकारियों का बैठना जरूरी होता है। लेकिन, सुबह 11 बजे तक वह कार्यालय नहीं आए। नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम के कार्यालय में कोविड-19 हेल्प डेस्क प्रवेश द्वार पर बनाया गया है। वहां कुर्सी रखी थी। लेकिन वह खाली थी। अंदर कार्यालय में इक्का-दुक्का कर्मचारी कंप्यूटर के कमरे में दिखे। दूसरे कमरे में कुर्सियां खाली थीं।


अधीक्षण अभियंता का कमरा बंद था। कार्यालय में मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि साहब फील्ड में है। फोन पर बात कर लीजिए।

नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कोविड-19 हेल्प डेस्क था। लेकिन कुर्सी नहीं थी। अंदर कार्यालय में कुर्सियां तो लगी थीं। लेकिन सब खाली थीं। अधीक्षण अभियंता कार्यालय बंद था। एक कर्मचारी वहां टहल रहा था। उसने पूछा कि किससे मिलना है। बताया गया साहब से मिलने आए हैं। कर्मचारी ने कहा साहब अभी नहीं है। कल आइएगा। कहां गए हैं पूछने पर बताया कि मुझे नहीं पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड कार्यालय के बाहर लटका ताला
कार्यालय परिसर में नीचे लिखा था उपखंड विद्युत वितरण द्वितीय कार्यालय, लेकिन बाहर से ताला लगा था। बाहर कई गाड़ियां खड़ी थीं। कुछ लोग प्लाईवुड का सामान सीढ़ियों से ऊपर ले जा रहे थे।

विभागीय बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ आया था इस नाते कार्यालय में नहीं था। उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने के लिए काउंटर बनाए गए हैं। जो भी शिकायतें आती हैं उनका समाधान समय से कराया जाता है।-दीपक अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता द्वितीय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें