फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के मेनरोड पर ई-रिक्शा के चलने पर लगी पाबंदी

Sun, 04 Dec 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मेन रोड पर नहीं चलेगा ई-‌रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी शहर की यातायात व्यव्स्था को बेहतर और सुगम करने के लिए प्रशासन ने नई तैयारी की है। इसके तहत ई-रिक्शा अब सिर्फ शहर की गलियों और लिंक रोड पर चलेंगे। मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के चलने पर पाबंदी होगी।
विज्ञापन
रविवार को यातायात पुलिस लाइन में पुलिस, प्रशासन, आरटीओ व नगर निगम के अधिकारियों, ई-रिक्शा धारकों और उनकी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में यह तय किया गया कि सभी ई-रिक्शा का पांच दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही तीन दिन के अंदर ई-रिक्शा धारकों की सहमति से मार्ग निर्धारित कर लिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक आरबी चौरसिया ने कहा कि लिंक रोड और गलियों के साथ ही हमारा सुझाव है कि बीएचयू और डीएलडब्ल्यू परिसर में भी ई-रिक्शा चले। इससे दोनों परिसर का पर्यावरण भी अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी ई-रिक्शॉ धारक अपने आसपास का ही क्षेत्र संचालन के लिए चुनें। बगैर रजिस्ट्रेशन या असेंबल कराए हुए ई-रिक्शा चलाना प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
  सोमवार से ऑटो के खिलाफ कार्रवाई एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अब तक जिले की ट्रैफिक पुलिस में एक टीआई थे। मगर, अब इनकी संख्या तीन हो गई है। सोमवार से तीन टीआई, इंटरसेप्टर, एक क्यूआरटी और एक सचल दस्ता सहित छह टीमें परमिट का उल्लंघन कर चलने वाले ऑटो और डग्गामार वाहनों के खिलाफ शहर भर में अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। वहीं, एसपी ट्रैफिक और सीओ ट्रैफिक संतोष कुमार मिश्र औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की प्रगति देखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें