फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः मंदिर दर्शन के लिए जा रही महिलाओं का ई-रिक्शा भरे सीवर में पलटा, चार महिलाएं चोटिल

Mon, 26 Jul 2021 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अस्सी चौराहे पर भरे सीवर में ई रिक्शा पलट गया। इसमें सवार कई महिला दर्शनार्थी चोटिल हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना के लिए नगर निगम और जलकल को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा भरे सीवर में पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अस्सी चौराहे पर भरे सीवर में ई रिक्शा पलट गया। इसमें सवार कई महिला दर्शनार्थी चोटिल हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना के लिए नगर निगम और जलकल को दोषी ठहराते हुए बताया कि अस्सी से दुर्गाकुंड जाने वाले मार्ग पर हल्की बारिश में सीवर ओवरफ्लो करने लगता है।

विज्ञापन


 सामाजिक कार्यकर्ता रामयश मिश्र ने बताया कि नगर निगम और जलकल से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सोमवार को कुछ महिलाएं ई रिक्शा से मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान सीवर में ई रिक्शा पलट गया। इससे महिलाओं को चोटें आईं। पास के चिकित्सालय में उनका इलाज कराया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

कार की टक्कर से ऑटो पलटा, आठ लोग घायल 
मिर्जामुराद  क्षेत्र के भेड़हरा बारी (रूपापुर) गांव के निकट हाईवे के सर्विस लेन पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में क्षेत्र के खगरामपुर गांव निवासी झम्मन चौहान, डब्लू चौहान, फूलपत्ती, रज्जन, अनुराधा, जमुनी, मालती व रिंकी समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी वाहन से समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल फूलपत्ती देवी को वाराणसी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत कार चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर 

बीएचयू चौकी के पास सीर गेट के समीप डाफी से छित्तूपुर मार्ग पर सोमवार की रात नशे में धुत एक कार चालक ने बाइक व साइकिल सवार चार राहगीरों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर भागवे की कोशिश में था लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया। हादसे में किसी को गंभीर चोंटें नहीं आई। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें