बुधवार को वाराणसी में धूमधाम से दशहरा मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का कड़े इंतजाम किए हैं। मेला स्थलों और जुलूस में सुरक्षा खासी रखी गई है। डीएम-एसपी ने अधिकारियों को ड्यूटी का निर्वाह ठीक से करने के निर्देश दिए हैं।
आज जगह-जगह चल रही रामलीला का समापन होता है और फिर रावण का पुतला जलाया जाता है। यही नहीं, इस दिन बड़े-बड़े मेलों का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में लोग अपने परिवार, बच्चों, दोस्तों आदि के संग दशहरा मेला देखने जाते हैं। इसलिए इन जगहों पर पर काफी भीड़ होती है। इसलिए ये बेहद जरूरी हो जाता है कि अगर आप दशहरे के मेले में जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका आपको ध्यान रखना है..