भदोही के ओराई में रविवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से झुलसे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बीएचयू रेफेर किया था। मंगलवार की शाम जिलाधिकारी भदोही गौरांग राठी और एसपी डॉ अनिल कुमार आग में झुलसे पीड़ितों का हाल जानने के लिए बीएचयू इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके गुप्ता, आयुर्वेदिक विभाग के प्रोफेसर सुशील कुमार के साथ पीड़ितों का हाल जाना और पीड़ितों के तीमारदारों से मुलाकात कर बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि, हमने बीएचयू और ट्रामा सेंटर दोनों जगह में हमने आग से झुलसे मरीजों को देखा और तीमारदारों से बात किया।
हम सभी जानते हैं कि बीएचयू प्रदेश का ही नहीं पूरे देश का बेस्ट हॉस्पिटल है। पहले दिन से लगातार यहां पर डॉक्टर लगे हुए हैं, तीमारदारों ने भी इस बात की सराहना की है। हमारी तरफ से यह कोशिश की गई है की मेडिकल तो सब डॉक्टर देखेंगे लेकिन जो इलाज का खर्चा है उसके बारे में बात हो गई है वह सब भदोही से अरेंज करेंगे।