फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कितनी सुलझी डॉ. रीना के मौत की गुत्थी, पिता के आरोपों पर ये बोले एसएसपी

Wed, 10 Jul 2019 01:30 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पति के साथ डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस में पुलिस के हाथ अभी तक कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं। उधर, डॉ. रीना के पिता का कहना है कि पुलिस आरोपियों की ही मदद कर रही है। साथ ही आरोपी दामाद और उसके माता पिता को पकड़ने में हीलाहवाली कर रही है। 

विज्ञापन


अमर उजाला के सवालों पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने इस मामले की जांच के बारे में कई जानकारियां दी हैं-

सवाल : हफ्ते भर की जांच में क्या तथ्य सामने आए? 
जवाब : सीसी कैमरे की फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। सुसाइड नोट सत्यापन के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सवाल : परिजनों का आरोप है कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं कर रही है?
जवाब : एएसपी डॉ. अनिल कुमार की मॉनीटरिंग में पुलिस पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। डॉ. रीना के परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने को कहा तो कराया गया। उन्होंने जो तहरीर दी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ। ठोस साक्ष्य के बगैर हत्या के मुकदमे में जल्दबाजी में किसी को जेल नहीं भेजा जा सकता है।

सवाल : जांच कब तक पूरी हो जाएगी?
जवाब :
पुलिस तेजी से काम कर रही हैं। पूरी संभावना है कि जल्द ही हम किसी ठोस नतीजे पर होंगे और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें