फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जिला जेल का वीडियो वायरल, कैदियों को 50 रुपये में बेची जा रही पूड़ी सब्जी

Wed, 10 Jul 2019 11:00 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मउ जेल का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की सभी जेलों में इन दिनों छापेमारी का दौर चल रहा है। पूर्वांचल के सभी जिलों में कमीश्नर, आईजी, डीएम और एसपी पिछले दो-तीन दिनों से छापेमारी कर रहे हैं। इसी बीच मऊ जिला जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें जेल के अंदर पूड़ी और सब्जी बेचते हुए दिखाया जा रहा है। 

विज्ञापन


मऊ जिला जेल में सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी की थी। इसके ठीक दूसरे दिन यानी मंगलवार को जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में बताया गया है कि जेल प्रशासन की मर्जी से कैदियों को सामान महंगे दामों में बेचा जा रहा है।

वायरल वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि बंदियों को खराब भोजन दिया जाता है, ताकि कैदी अच्छे भोजन के लिए दाम चुकाए। वीडियो में ये भी कहा जा रहा है कि जेलर 40 रुपये में चार पूड़ियां और 10 रुपये में एक प्लेट सब्जी बंदियों को बेच रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने वीडियो को पुराना बताया

इस मामले में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के द्वारा इस बात की जानकारी हुई है। एसपी ने कहा कि वीडियो को देखकर लग रहा है कि वीडियो तीन से चार महीने पुराना है। फिलहाल वीडियो की जांच कराई जाएगी।

वीडियो में मौजूद जेल के अधिकारी अगर इस वक्त उसी जेल में तैनात है तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच इंस्पेक्टर एलआईयू को सौंपी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें